भारत

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: गवाह को मिली धमकी, जानें पूरी बात

jantaserishta.com
6 Nov 2024 2:33 PM IST
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: गवाह को मिली धमकी, जानें पूरी बात
x
किसी आपराधिक ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है.
मुंबई: एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के चश्मदीद गवाह को धमकी मिली है। इस मामले में मुंबई के खार पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि एक अज्ञात शख्स ने हत्या के गवाह के पास फोन किया था। उसने धमकी देते हुए कहा कि या तो 5 करोड़ रुपये की रकम दो वरना तुम्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अब तक इस संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह फोन किसने किया था। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग या फिर किसी अन्य आपराधिक ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी भी नहीं ली है।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या हो गई थी। वह अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के निर्मल नगर इलाके में स्थित दफ्तर में गए थे। वहां से निकलते वक्त तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद उन्हें तुरंत ही लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। उन पर हमले की जिम्मेदारी गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने ली थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया है।
इस मामले में सीएम एकनाथ शिंदे खुद भी सक्रिय हैं। उन्होंने 2 नवंबर को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हम कड़ा ऐक्शन लेंगे। उनका कहना था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले के कई आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। सरकार और गृह विभाग इस मामले की तह तक जाएंगे। इस मामले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी पर कड़ा ऐक्शन होगा।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story