भारत
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, मांगी 14 दिनों की रिमांड
jantaserishta.com
13 Oct 2024 4:51 PM IST

x
मुंबई: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड प्रकरण में संलिप्त दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को लेकर दोनों आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ जरूरी है। ऐसे में हमें 14 दिनों की रिमांड चाहिए। आरोपियों के पास से 28 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पुणे में रहकर रेकी की थी। इसके बाद फायरिंग की पूरी पटकथा तैयार की। पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों को हथियार कहां से मिले? इन्होंने इसका बंदोबस्त खुद ही किया था या किसी ने मुहैया कराए थे? दोनों आरोपी पूछताछ के दौरान कई विरोधाभाषी जानकारी दे रहे हैं, जिसे लेकर शंकाएं पैदा हो रही हैं। फिलहाल, पुलिस का इसी बात पर जोर है कि दोनों को पुलिस रिमांड में लिया जाए, ताकि इस मामले में विस्तृत पूछताछ हो सकें।
#UPDATE मुंबई: बाबा सिद्दीकी हत्या मामले के चौथे आरोपी की पहचान हो गई है। चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है: मुंबई पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2024
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस प्रकरण में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी में से एक हरियाणा और एक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।
शनिवार रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, बाबा के पेट और छाती पर गोली लगी थी।
इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने बाबा सिद्दीकी की हत्या की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि इस घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ बगैर कोताही बरते कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





