भारत
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पुलिस का एक्शन जारी, एक और आरोपी पकड़ाया
jantaserishta.com
23 Oct 2024 4:39 PM IST

x
मुंबई: मुंबई पुलिस ने बुधवार को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक और आरोपी अमित हिसामसिंह कुमार को गिरफ्तार किया है। 29 वर्षीय अमित कुमार हरियाणा के कैथल जिले के नथवान पत्ती का निवासी है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। रविवार को पुलिस ने इस मामले में एक स्क्रैप डीलर भगवत सिंह ओम सिंह को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था। ओम सिंह राजस्थान के उदयपुर का निवासी है और उस पर आरोप है कि उसने उन लोगों को हथियार मुहैया कराया था, जिन्होंने 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की थी।
बाबा सिद्दीकी की हत्या तीन हमलावरों ने उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर कर दी थी। पुलिस ने अब तक दो शूटरों – गुरमेल बलजीत सिंह (23) और धर्मराज राजेश कश्यप (19) – को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और हत्या साजिश में शामिल दो अन्य लोग अभी भी फरार हैं। पुलिस इस हत्या मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल तीन हमलावरों ने हत्या को अंजाम देने से पहले रायगढ़ जिले में एक झरने के पास गोलीबारी का अभ्यास किया था। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को अपनी जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 12 अक्टूबर की हत्या की जांच कर रही शहर पुलिस की अपराध शाखा ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार हमलावर धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह और फरार चल रहे शिवकुमार गौतम ने सितंबर में मुंबई के बाहरी इलाके करजत तहसील के अंतर्गत पलासधारी में एक झरने के पास गोलीबारी का अभ्यास किया था। उन्होंने बताया कि निशानेबाजों ने झरने के पास सुनसान जगह देखकर गोलीबारी का अभ्यास किया।
उन्होंने बताया कि नितिन सप्रे और राम कनौजिया के नेतृत्व में ठाणे स्थित पांच सदस्यीय सुपारी गिरोह को शुरू में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी (66) की हत्या का जिम्मा सौंपा गया था। अधिकारी के अनुसार, अपराध में प्रयुक्त पिस्तौल कनौजिया और एक अन्य आरोपी भगवत सिंह ओम सिंह राजस्थान से लाए थे। उन्होंने बताया कि अपराध को अंजाम देने के लिए 50 लाख रुपये की मांग पर असहमति और दिवंगत राजनेता के प्रभाव को देखते हुए यह गिरोह अनुबंध से पीछे हट गया, लेकिन हमले को अंजाम देने के लिए साजोसामान और अन्य सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया।
Tagsमुंबई पुलिसएनसीपी नेता बाबा सिद्दीकीबाबा सिद्दीकीबाबा सिद्दीकी हत्याMumbai PoliceNCP leader Baba SiddiquiBaba SiddiquiBaba Siddiqui murder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





