भारत
Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे
jantaserishta.com
15 Oct 2024 1:36 PM IST

x
तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगी.
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बीते दिनों मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाले शूटर्स से दो पिस्टलें बरामद हुई हैं. पुलिस ने बताया कि इनमें से एक देसी पिस्टल है, जबकि दूसरी यूरोपियन मेड GLOCK पिस्टल है.
बाबा सिद्दीकी की हत्या करने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग ने हरियाणा के कैथल के रहने वाले गुरमैल सिंह, यूपी के बहराइच के रहने वाले धर्मराज कश्यप और शिव कुमार ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई थीं. इस मामले में पुलिस ने गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों पिस्टलें इन्हीं दोनों शूटर्स से बरामद की गई हैं. इस मामले में जीशान, शुभम लोनकर और शिव कुमार फरार हैं. प्रवीण को भी बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. प्रवीण और शुभम भाई हैं.
विजयादशमी के मौके पर बांद्रा में बाबा सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर लोग पटाखे फोड़ रहे थे. रात 9 बजकर 15 मिनट से लेकर 9 बजकर 20 मिनट के बीच बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के दफ्तर से निकले. इसी दौरान पटाखों के शोर के बीच बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई. मुंह पर रूमाल बांधखर तीन लोग अचानक गाड़ी से उतरे और बाबा सिद्दीकी पर छह राउंड फायरिंग की. इनमें से तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगी. जैसे ही उन्हें गोलियां लगीं, वो जमीन पर गिर गए. उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बहराइच के शूटर धर्मराज कश्यप के खिलाफ जिले में कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. हालांकि कैथल के शूटर गुरमैल के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज है. इस मामले में वो जेल में भी रह चुका था और कुछ महीने पहले ही उसकी जमानत कराई गई थी. उसकी दादी ने बताया कि उसकी जमानत किसने कराई, हमें नहीं पता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





