भारत

बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्रमा और भांग से विशेष शृंगार; सिंगर बी प्राक ने किए दर्शन, शाम को देंगे प्रस्तुति

jantaserishta.com
9 Aug 2026 8:45 AM IST
बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्रमा और भांग से विशेष शृंगार; सिंगर बी प्राक ने किए दर्शन, शाम को देंगे प्रस्तुति
x
उज्जैन: सावन के महीने में भक्त शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि (कामिका एकादशी), रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रविवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए। दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हुए, पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा।
महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद, और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्रमा और भांग से विशेष शृंगार किया गया।
बाबा महाकाल के दरबार में सिंगर बी प्राक ने हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "आज मैं महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं, और यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि महाकाल की कृपा से पहली बार उज्जैन में परफॉर्म करने आया हूं। प्रशासन ने यहां बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं। यह सिर्फ हमारे लिए नहीं है; यहां आने वाले सभी भक्तों की बहुत अच्छी तरह से सेवा और देखभाल की जा रही है, और वे आसानी से महाकाल के दर्शन कर पा रहे हैं।"
बी प्राक ने कहा कि महाकाल के आदेश से उज्जैन में परफॉर्म करूंगा। उन्होंने कहा कि 'महाकाल-2' भजन बहुत जल्द रिलीज होने वाला है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का बहुत-बहुत धन्यवाद।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story