बाबा केदार की डोली ने किया धाम प्रस्थान, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

रुद्रप्रयाग: विश्व विख्यात भगवान केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गड्डिस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है. आज सुबह डोली को धाम रवाना करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा. कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद बाबा केदार के प्रति आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. बाबा को विदा करते समय भक्तों की आंखें नम थीं. अब 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर बाबा केदार के कपाट खोल दिए जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





