
फाइल फोटो
इंटरनेट पर सनसनी बन चुके 'बाबा का ढाबा' के नाम पर पैसों के हेरफेर की बात सामने आ रही है. ये हेरफेर डोनेशन के पैसों में हुआ है. इस मामले में यू-ट्यूबर लक्ष्य चौधरी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि दान के रूप में इकट्ठा किया गया बाबा के ढाबा के मालिक कांता प्रसाद तक नहीं पहुंचा.
बाबा के ढाबे को चर्चा में लाने वाले यू-ट्यूबर गौरव वासन पर मदद के नाम पर मोटी रकम हड़पने का आरोप लगा है. दरअसल डोनेशन के पैसे गौरव और उसकी पत्नी के बैंक अकाउंट में आते थे.
अब बाबा का ढाबा वाले बाबा कांता प्रसाद ने धोखाधड़ी के खिलाफ मालवीय नगर थाने में अपनी शिकायत दी है. कांता प्रसाद ने गौरव वासन के खिलाफ शिकायत दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और जांच की जा रही है. फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.
आपको याद दिला दें कि अक्टूबर में 'बाबा का ढाबा' का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था. वीडियो में ढाबे के मालिक कांता प्रसाद को रोती आंखों से यह कहते हुए देखा गया कि दुनिया भर में चल रही महामारी के बीच उनकी आय 100 रुपये से कम थी. ये वीडियो यू-ट्यूबर गौरव वासन ने शूट कर अपने चैनल पर अपलोड किया था और दिल्ली वालों से बुजुर्ग जोड़े की मदद करने का अनुरोध किया. उन्होंने लोगों से पैसे दान करके उनकी आर्थिक मदद करने के लिए भी कहा था.
Delhi: Kanta Prasad, owner of #BabaKaDhaba, files Police complaint against Gaurav Wasan -who first shot his video & posted it- for allegedly misappropriating funds raised to help his wife & him. He alleges cheating, mischief, criminal breach of trust, criminal conspiracy by Wasan pic.twitter.com/f1IGxwcB2e
— ANI (@ANI) November 2, 2020
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





