भारत

'बाबा का ढाबा' वाले बुजुर्ग के फिर निकले आंसू, जानिए इस बार क्या है वजह

jantaserishta.com
18 Dec 2020 8:22 AM IST
बाबा का ढाबा वाले बुजुर्ग के फिर निकले आंसू, जानिए इस बार क्या है वजह
x

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो की बदौलत रातोंरात सुर्खियों में आने वाले दिल्ली के 'बाबा का ढाबा' वाले कांता प्रसाद फिर चर्चा में हैं. इस बार बाबा अपनी जान की सलामती के लिए दुहाई कर रहे हैं. वह आज इतने खौफ में हैं कि उन्हें घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है. बाबा का आरोप है कि उनको लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, उनके ढाबे को जलाने के लिए धमकी मिल रही है.

बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद, शोहरत और कामयाबी रातों रात किस्मत कैसे बदलती है, इसकी जीती जागती मिसाल हैं. बाबा का आरोप है कि अचानक मिली इस शोहरत के कारण कई लोग उनसे जलने लगे हैं. हालांकि बाबा का पहले किसी से भी कोई रंजिश या झगड़ा नहीं था, लेकिन बीते कुछ दिनों में लगातार बाबा के पास फोन पर या फिर ढाबे के पास आकर धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं.
बाबा के इस ढाबे को जलाने की भी धमकी इनको दी गई है. लगातार मिली धमकियों के कारण बाबा ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है जिस पर पुलिस ने अभी तक एफआईआर तो दर्ज नहीं की है लेकिन शिकायत के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है.
वकील प्रेम जोशी ने की थाने में शिकायत
लगातार धमकी मिलने के कारण बाबा के वकील प्रेम जोशी फिर से उनकी मदद के लिए सामने आए हैं. वकील प्रेम जोशी ने इस बाबत शिकायत मालवीय नगर थाने में दी है. बाबा के वकील का कहना है कि उन्हें शक है कि इसके पीछे भी यूट्यूबर गौरव वासन का ही हाथ है. हालांकि इस बात का कोई भी सबूत बाबा के पास नहीं है. जान से मारने की धमकी को लेकर बाबा ने पुलिस में शिकायत 11 दिसंबर को दे दी थी, जिस पर पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है. हालांकि शिकायत के आधार पर जांच जरूर शुरू कर दी गई है.
बाबा को हिट कराने वाले यूट्यूबर गौरव वासन कहते हैं कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. बाबा को कोई गुमराह कर रहा है, मुझ पर जानबूझकर खुन्नस निकाली जा रही है, पुलिस अब इस मामले में सच सामने ले आएगी.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story