भारत

बाबा बिरयानी: मालिक मुख्तार बाबा पर FIR दर्ज, लगा ये आरोप

jantaserishta.com
24 Jun 2022 11:39 AM IST
बाबा बिरयानी: मालिक मुख्तार बाबा पर FIR दर्ज, लगा ये आरोप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कानपुर: कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हाशमी को फंडिंग करने के आरोप में गिरफ्तार मशहूर बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा पर शिकंजा कसता जा रहा है. अब उन पर राम जानकी मंदिर की जमीन पर बिरयानी की दुकान बनाने का आरोप लगा है. इस आरोप में बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा के खिलाफ दो और प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने राम जानकी मंदिर पर कब्जा कर वहां बाबा बिरयानी होटल बनाने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया है. अब तक मुख्तार बाबा के खिलाफ कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई है और उनपर शिकंजा कसता जा रहा है.
बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा पर चमनगंज थाने में दो और बजरिया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मुख्तार बाबा, पाकिस्तानी नागरिक आबिद रहमान समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा एक केस में मुख्तार बाबा की मां समेत परिजनों पर जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story