भारत
12 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट, तैयारियां पूरी
jantaserishta.com
11 May 2024 5:24 PM IST

x
फाइल फोटो
बद्रीनाथ: विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई को सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल रहे हैं। उत्तराखंड के चार धामों में से तीन धाम श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार अक्षय तृतीया के दिन खुल चुके हैं।
श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कपाट खुलने को लेकर बद्रीनाथ मंदिर को पुष्पों से सजाया जा रहा है।
हजारों की संख्या में तीर्थयात्री श्री बद्रीनाथ धाम पहुंच गए हैं और लगातार श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। दानदाताओं की ओर से जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया है। बद्रीनाथ में मौसम सर्द है और पर्वतों पर बर्फ साफ नजर आ रही है। वहीं मंदिर के आसपास और सड़क की बर्फ गल चुकी है और दिन में धूप खिली हुई है।
रविवार को ही श्री बद्रीनाथ धाम मंदिर परिक्रमा स्थित गणेश जी, घंटाकर्ण जी, आदि केदारेश्वर जी, आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर, श्री माता मूर्ति मंदिर तथा तपोवन सुभाई (जोशीमठ) स्थित भविष्य बदरी मंदिर के भी कपाट खुल जायेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





