भारत

बीए के छात्र ने खुद को मारी गोली, एएसपी ने दिए जांच के निर्देश

Nilmani Pal
6 Dec 2022 2:09 AM GMT
बीए के छात्र ने खुद को मारी गोली, एएसपी ने दिए जांच के निर्देश
x
जांच जारी

मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनहिया गांव में किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से चली गोली से छात्र की मौत हो गई। मृतक के कमरे में सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मृतक ने स्वयं आत्महत्या करने की बात लिखी है। सूचना पर एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, देहात कोतवाल विपिन व डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंचकर छानबीन की। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के सीनहर गांव निवासी 20 वर्षीय अजय यादव बीए का छात्र था। वह जमुनहिया में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करता था। साथ ही वह कोचिंग भी पढ़ाता था।

किराए के मकान के छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से चली गोली से छात्र की मौत हो गई। सुबह छात्र का शव छत पर पड़ा मिला। वहीं मृतक के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिसमें छात्र ने गोली मारकर आत्महत्या की बात लिखी थी। इस संदर्भ में एएसपी सिटी ने बताया कि छात्र ने खुद कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Next Story