भारत

रेलवे स्टेशन पर बीए के छात्र की मौत, हुआ कुछ यूं...

jantaserishta.com
13 Jan 2022 9:18 AM IST
रेलवे स्टेशन पर बीए के छात्र की मौत, हुआ कुछ यूं...
x
सूचना पर पहुंचे माता- पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

वैशाली: वैशाली के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में बीए के एक छात्र की जान चली गई। हादसा सोनपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर हुआ। छात्र के पास से 25 हजार रुपए नकद, मोबाइल और छपरा से सोनपुर तक का एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट मिला है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सूचना पर पहुंचे माता- पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हादसे का शिकार 18 वर्षीय शाहिल कुमार सोनपुर थाने के पहलेजा शाहपुर दियारा के वार्ड संख्या 7 निवासी अविनाश कुमार का बेटा था। पंचायत के पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र कुमार राय ने बताया कि शाहिल के पिता पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं।
वह रिश्तेदार के यहां से ट्रेन से लौट रहा था। सूचना मिलते ही आरपीएफ एसआई खुश्बू कुमारी और जीआरपी एएसआई जेपी सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार और जीआरपी थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने बताया कि वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर वह और गाड़ी के नीचे चला गया। शरीर दो भागों में अलग होने से मौके पर ही मौत हो गई। उसके पास से 25 हजार रूपए नकद, मोबाइल और छपरा से सोनपुर तक का एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट बरामद किया गया है। शव का छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजन को सौंप दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story