भारत

आजम खान की पत्नी को मिला टिकट, सपा ने किया ऐलान

jantaserishta.com
6 Jun 2022 8:29 AM IST
आजम खान की पत्नी को मिला टिकट, सपा ने किया ऐलान
x

न्यूज़ क्रेडिट: जी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर में होने वाले लोकसभा के उपचुनाव के लिए सपा (समाजवादी पार्टी) ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी ने रामपुर से आजम खान की पत्नी तनजीन फातिम और आजमगढ़ से धर्मेंद यादव को टिकट दिया है. वहीं, बीजेपी ने आजमगढ़ से भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और रामपुर से घनश्याम लोधी को टिकट दिया है.

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर और आजमगढ़ सीट पर सपा को जीत मिली थी. आजमगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर से आजम खान ने बाजी मारी थी. इसके बाद इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में इन दोनों नेताओं के जीत हासिल करने के बाद आजमगढ़ और रामपुर सीट खाली हो गई. यहां पर 23 जून को जनता अपने सांसद का चुनाव करने के लिए वोट डालेगी.
आजमगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुडडू जमाली को पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. 'निरहुआ' और गुडडू जमाली के उतरने के बाद सपा ने भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story