भारत

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला का आरोप, कहा- मुझे सलाखों के पीछे डालने की साजिश रच रही बीजेपी

jantaserishta.com
30 Jan 2022 9:47 PM IST
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला का आरोप, कहा- मुझे सलाखों के पीछे डालने की साजिश रच रही बीजेपी
x
देखे वीडियो

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. रामपुर के स्वार सीट से सपा उम्मीदवार अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि मेरा पीछा किया जा रहा है. फर्जी केस में मुझे सलाखों के पीछे डालने की साजिश रची गई है. स्वार और रामपुर सीटों के बीजेपी उम्मीदवार मुझे मारने के लिए हमले या सड़क दुर्घटना की साजिश रच सकते थे.

हाल ही में अब्दुल्ला आजम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वो लोग हैं, जो यहां लोगों से हाथ मिलाने से डरते थे. आज से कई साल पहले भी गलती से हाथ मिलाने पर गाड़ी में बैठकर हाथों को सैनिटाइज करते थे. उन्होंने कहा कि, हम पर भैंस चोरी, बकरी चोरी और किताब चोरी करने का आरोप है. ये अच्छा हुआ कि मस्जिद के बाहर से चप्पल चोरी करने की एफआईआर नहीं हुई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story