भारत

देवास में आयुष्मान योजना मरीजों के लिए बनी संजीवनी, मुफ्त में हो रहा डायलिसिस

jantaserishta.com
25 March 2026 11:41 AM IST
देवास में आयुष्मान योजना मरीजों के लिए बनी संजीवनी, मुफ्त में हो रहा डायलिसिस
x
देवास: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्य प्रदेश के देवास में हजारों लोगों को निशुल्क उपचार का लाभ मिल रहा है। इस योजना की शुरुआत नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
देवास जिले के केलोद गांव निवासी कांतिलाल ने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड लगभग तीन वर्ष पहले बना था और अब उन्हें इसका लगातार लाभ मिल रहा है। उनका 2022 से आयुष्मान कार्ड से जिला अस्पताल में डायलिसिस फ्री में हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले इलाज के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब उनका पूरा इलाज जिला अस्पताल में निशुल्क हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है।
इसी तरह राजाराम नगर निवासी सुनील चौहान ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड चार वर्ष पहले बना था। वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें डायलिसिस करवाना पड़ता है। 2022 से आयुष्मान योजना के तहत उनका मुफ्त में डायलिसिस हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली है। आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो हर बार डायलिसिस के लिए पैसे देने पड़ते।
जिले में ऐसे कई मरीज हैं, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और जिनके इलाज में पहले लाखों रुपये खर्च होते थे लेकिन अब आयुष्मान योजना के माध्यम से उन्हें निशुल्क उपचार मिल रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरोजिनी जेम्स ने बताया कि जिले के जिला अस्पताल सहित अन्य संबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के कारण मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं बिना आर्थिक बोझ के मिल रही हैं। आयुष्मान योजना जिले के जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story