
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयुष्मान योजना गरीब के लिए संजीवनी है। जब घर का कोई सदस्य बीमार पड़ता है अथवा गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाता है, ऐसे में यह कार्ड उस परिवार के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है।
उत्तर प्रदेश में अब तक तीन करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से सात करोड़ का लक्ष्य दिया गया है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ स्थित एक होटल में आयोजित आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना में देश के करोड़ों परिवार लाभांवित हो चुके हैं। जब किसी गरीब के घर में बीमारी आती है, तो सब कुछ छीन कर ले जाती है। ऐसे में यह कार्ड ही उनके लिए उपयोगी साबित होता है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी तक 3 करोड़ से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। 7 करोड़ का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 49 लाख और परिवारों का कार्ड बनाने के लिए चयन किया गया है। लक्ष्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्यकार्मिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सभी के संयुक्त प्रयास का नतीजा है कि हम कार्ड बनाने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो लक्ष्य हमें दिया गया है, उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। प्रतिदिन इस योजना से प्राइवेट अस्पताल भी तेजी से जुड़ते जा रहे हैं। कार्यक्रम में योजना के तहत लिस्टेट अस्पतालों के संचालकों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





