भारत
आयुर्वेद विवि भर्ती घोटाला: कुलपति समेत तीन अधिकारियों को नोटिस भेजेगी विजिलेंस
jantaserishta.com
16 April 2023 3:25 PM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड के आयुर्वेद विश्वविद्यालय भर्ती घोटाला मामले में अब विजिलेंस की टीम कुलपति समेत तीन अधिकारियों को नोटिस भेजेगी। करोड़ों के घोटाले में विजलेंस की टीम मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। शासन की अनुमति के बगैर बार-बार विवि ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले थे। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विवि की ओर से समितियों के गठन की विस्तृत सूचना शासन को न देने के साथ ही पीआरडी के माध्यम से 60 से अधिक युवाओं की भर्ती कर ली गई। आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुए घोटाले के आरोपी कुलपति डॉ. सुनील जोशी समेत तीन अधिकारियों को विजिलेंस पूछताछ के लिए नोटिस जारी करेगी। इन तीनों के खिलाफ विजिलेंस ने देहरादून सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया है। घोटाला करोड़ों रुपये का बताया जा रहा है। इसमें निर्माण में अनियमितताएं बरतने, गलत तरीके से भर्तियां करने समेत कई आरोप हैं। स्थापना के समय से ही आयुर्वेद विवि में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए थे।
शुरूआत में एक विशेष समिति ने जांच की। पिछले साल विजिलेंस जांच की अनुमति दी गई। विजिलेंस ने वर्ष 2017 से 2022 तक विवि में हुई हर गतिविधि की जांच शुरू की। विज्ञप्ति प्रकाशित करने और फिर रद्द करने की भी बात सामने आई। इसमें वित्तीय अनियमितता, योग अनुदेशकों के पदों पर जारी रोस्टर को बदलने के साथ माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती में नियमों का अनुपालन नहीं करने सहित कई आरोप थे।
बायोमेडिकल संकाय और संस्कृत में असिस्टेंट प्रोफेसर, पंचकर्म सहायक के पदों पर विज्ञप्ति प्रकाशित करने और फिर रद्द करने की भी बात सामने आई थी। पिछले दिनों इस मामले में विजिलेंस को शासन ने मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी थी।
लिखित अनुमति आने के बाद विजिलेंस ने कुलपति डॉ. सुनील जोशी, पूर्व कुलसचिव डॉ. राजेश अडाना और वित्त नियंत्रक अमित जैन को नामजद करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन पर आरोप है कि विवि में पद नहीं होते हुए भी संस्कृत शिक्षकों को पदोन्नति और एसीपी का भुगतान किया गया। शासन की अनुमति के बगैर बार-बार विवि ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले थे। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विवि की ओर से समितियों के गठन की विस्तृत सूचना शासन को न देने के साथ ही पीआरडी के माध्यम से 60 से अधिक युवाओं की भर्ती कर ली गई। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपियों को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
Tagsआयुर्वेद विवि भर्ती घोटालाविजिलेंस टीमकुलपतिनोटिसAyurveda University Recruitment ScamVigilance TeamVice ChancellorNotice
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





