भारत

दीपोत्सव के मौके पर फूलों से सजी अयोध्या नगरी, झांकियों से जीता भक्तों का दिल

jantaserishta.com
19 Oct 2025 11:40 AM IST
दीपोत्सव के मौके पर फूलों से सजी अयोध्या नगरी, झांकियों से जीता भक्तों का दिल
x
अयोध्या: 20 अक्टूबर दीपावली से पहले अयोध्या का नजारा बदल गया है। भगवान श्री राम की स्वागत के लिए अयोध्या नगरी को फूलों और दीपों से सजाया जा रहा है। जगह-जगह फूलों से पंडालों को सजाया जा रहा है और भक्तों को अयोध्या में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर अलग ही छठा देखने को मिल रही हैं। सीएम योगी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। भक्त भी दूर-दूर से रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
आईएएनएस से खास बातचीत में गुजरात के वडोदरा से आए परिवार ने बताया कि उनके दर्शन बहुत अच्छे से हुए हैं क्योंकि प्रदेश में सीएम योगी और देश की कमान पीएम मोदी संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या को बहुत अच्छा सजाया गया है और दर्शन की भी विशेष सुविधा की गई है। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या नगरी में सुंदर-सुंदर झांकिया भी देखी गई। नाटक मंडली अलग-अलग वेश लेकर झांकिया निकाल रही है। इसके अलावा रथ पर भगवान श्रीराम के बाल कांड की प्रस्तुति की जाती है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे को राम और सिया के रूप में देखा जा रहा है।
अयोध्या नगरी का माहौल ऐसा है कि किसी का भी मन मोहित हो जाए। आज का दिन अयोध्या नगरी के लिए खास है क्योंकि सीएम योगी अयोध्या आने वाले हैं और दीपोत्सव में एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाए जाएंगे। इतने दीए जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी हो रही हैं। दीयो में तेल डालने का काम भी शुरू हो चुका है। अलग-अलग 56 घाटों पर दीए लगाए गए हैं और रंगोली से भी सुसज्जित करने का भी काम हो रहा है।
इसके साथ ही घाटों की सुरक्षा का भी खास रखा जा रहा है। घाटों पर बिना आईडी कार्ड के किसी भी एंट्री नहीं होगी और जो भी लोग दीपोत्सव का हिस्सा बनेंगे वो भारतीय सूती परिधान में दिखेंगे। इसके अलावा दीयों में तेल डालने का काम तरीके के किया जा रहा है और दीए की बाती पर कपूर का पाउडर भी लगाने का काम हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story