अयोध्या राम मंदिर: फर्श निर्माण में लग गये है 16 हजार से अधिक ग्रेनाइट ब्लाक, देखें ताजा तस्वीर

अयोध्या: अयोध्या रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण का काम तेज किया जाएगा। इसकी रणनीति बनाने के लिए मंदिर निर्माण समिति की बैठक दो दिवसीय बैठक शनिवार से शुरू हुई। बैठक में तय किया गया कि राजस्थान के भरतपुर में संचालित राम मंदिर कार्यशाला से तराशे गए पत्थरों को शीघ्र अयोध्या भेजा जाए। बंशीपहाड़पुर के लाल बलुआ पत्थरों से प्रस्तावित मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों की तराशी वहां कराई जा रही है। यहां तराशे गए पत्थरों का आना भी शुरू हो गया है लेकिन अभी उनकी गति धीमी है। इसके लिए अतिरिक्त एजेंसियों को आमंत्रित कर उनमें कार्य विभाजन का फैसला किया गया। काम की रफ्तार बढ़ाने के साथ परिसर में लाए जाने वाले पत्थरों को रखने का इंतजाम करने और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने पर भी मंथन किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





