भारत

सिस्सू के पास हिमस्खलन, बाल बाल बचे सैलानी

Shantanu Roy
6 April 2026 5:50 PM IST
सिस्सू के पास हिमस्खलन, बाल बाल बचे सैलानी
x
Manali. मनाली। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के पास रविवार दोपहर के समय हिमखंड गिरा है। दो दिन बर्फबारी के बाद रविवार को धूप खिलने पर दोपहर के समय अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप पीर पंजाल की चोटी में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन की रफ्तार इतनी तेज थी कि हवा में बर्फीले फाहे पर्यटकों तक पहुंच गए। वहीं, कुछ पर्यटकों ने नदी की तरफ उतरे पर्यटकों को अलर्ट किया और पर्यटक भाग गए। पर्यटकों के लिए यह दृश्य रोमांच करने वाला रहा। लेकिन यदि कोई इसकी चपेट में आ जाता तो नुकसान भी हो सकता था। हिमखंड गिरता देखकर लोगों ने सीटियां बजाते हुए शोर मचाकर पर्यटकों को आगाह किया। धूप खिलते ही रविवार सुबह पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में अटल टनल रोहतांग
पहुंचे थे।
हिमस्खलन से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उससे उठा तेज बर्फीला गुब्बार पर्यटकों तक पहुंच गया। गौर हो कि दो दिन पहले ही सीमा सडक़ संगठन की सिफारिश पर लाहुल स्पीति प्रशासन ने अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से सटे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही हिमखंड गिरने की पहले ही चेतावनी दी गई थी। अप्रैल 2026 की शुरुआत में लाहुल स्पीति सहित मनाली के पर्यटन स्थलों में असामयिक बर्फबारी और मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण लाहुल सहित मनाली घाटी में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की माने तो लगातार जारी हिमपात से मनाली-केलंग मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। अटल सुरंग के उत्तरी पोर्टल के पास पीर पंजाल की चोटियों से एक हिमस्खलन नीचे आया, जिससे उस क्षेत्र में एक जबरदस्त बर्फीला तूफान आ गया।
Next Story