भारत
एवलांच: बर्फ में दबा मिला महिला श्रद्धालु का शव, 5 को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया
jantaserishta.com
5 Jun 2023 12:49 PM IST

x
चमोली (आईएएनएस)| उत्तराखंड में हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हिमस्खलन हुआ है जिसकी चपेट में पांच श्रद्धालु आ गए। हिमस्खलन की सूचना के बाद राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर है। टीम ने पांचों यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है जबकि एक महिला श्रद्धालु का शव बरामद कर लिया गया है। महिला श्रद्धालु की खोजबीन देर रात तक जारी रही, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया था। जिसके बाद सोमवार को फिर से सर्च अभियान चलाया गया।
हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर अटलाकोटी में हिमस्खलन की चपेट में आई महिला श्रद्धालु का शव एसडीआरएफ को मिला है। महिला का शव बर्फ के अंदर दबा हुआ था। महिला तीर्थयात्री का नाम कमलजीत कौर बताया जा रहा है। वहीं एसडीआरएफ ने महिला का शव पुलिस को सौंप दिया है।
आपको बता दें कि हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाजोड़ी के पास एवलॉन्च के कारण पांच यात्री फंस गए थे। यहां आये बर्फ के तूफान में यात्री के दबे होने की आशंका थी। एवलॉन्च की घटना के बाद आनन फानन में एसडीआरएफ और पुलिस बल मौके पर पहुंचे, टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चालाया और पांचों यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। अंदेशा जताया जा रहा था कि कुछ यात्री बर्फ के नीचे दबे हो सकते हैं। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन जारी रहा।
चमोली पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी में ग्लेशियर खिसकने से 5 यात्री गलेशियर की चपेट में आ गये थे। जिसमें से सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। मौके पर एसडीआरएफ, आईटीबीपी के जवान अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
Tagsमहिला श्रद्धालुश्रद्धालुएवलांचउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़Women devoteesdevoteesAvalancheUttarakhandUttarakhand News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





