भारत

ऑटो रिक्शा चालक ने दी जान, मोबाइल गेम्स के नाम पर जुआ, लत बन रही जानलेवा

jantaserishta.com
1 Dec 2022 4:41 PM IST
ऑटो रिक्शा चालक ने दी जान, मोबाइल गेम्स के नाम पर जुआ, लत बन रही जानलेवा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई जिले के मनाली इलाके के 28 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक पार्थिबन ने बुधवार को आत्महत्या कर ली. उसकी आत्महत्या का कारण ऑनलाइन जुआ था. बता दें कि मनाली के पार्थिबन की शादी दुर्गा से हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं. बुधवार की रात पार्थिबन अपने घर में लटके पाए गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
पार्थिबन के रिश्तेदारों ने दावा किया कि वह तीन महीने पहले ऑनलाइन जुए से परिचित हुआ था. शुरुआत में तो वो जीतता चला गया लेकिन फिर उसे ऑनलाइन जुए की लत लग गई.
देखते ही देखते पार्थिबन को जुए की ऐसी लत लगी कि वो कथित तौर पर खेलने के लिए दूसरे से पैसे लेने लगे. एक वक्त ऐसा आया जब पार्थिबन ऑनलाइन जुए हारने लगे और बहुत सारा पैसा गंवा बैठे. उन्होंने हाल ही में 45,000 रुपये उधार लिए थे और वह भी ऑनलाइन जुए में हार गए थे, जिसके चलते उन्हें यह दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय लेना पड़ा. इस मामले में मनाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि ऑनलाइन जुआ में लोगों के जीवन को बर्बाद करने की कई खबरें सामने आती रहती हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story