भारत
किराए को लेकर विवाद, ऑटो रिक्शा चालक ने महिला पर धारदार हथियार से किया हमला
jantaserishta.com
7 March 2023 11:54 AM IST

x
DEMO PIC
ऐसे शुरू हुई कहासुनी.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में किराए को लेकर एक ऑटो रिक्शा चालक ने 22 वर्षीय एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घायल महिला की पहचान शाहीन बाग निवासी महरीन रियाज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम मेहरीन ने अपने आवास (पीजी) से सीसी मार्केट एनएफसी के लिए एक ऑटो किराए पर लिया, लेकिन बाजार पहुंचने के बाद किराए को लेकर ऑटो चालक और उसके बीच कहासुनी हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ऑटो चालक ने उस पर किसी नुकीली चीज से हमला किया और उसके दाहिनी ओर पेट के निचले हिस्से में चोटें आईं।
अधिकारी ने कहा, उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अधिकारी ने यह भी कहा कि ऑटो चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Tagsऑटो रिक्शा चालकमहिलाचाकूदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसauto rickshaw driverwomanknifedelhidelhi newsdelhi police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





