भारत

ऑटो पलटी: युवक की दर्दनाक मौत, 6 सवारी घायल

Admin2
22 April 2021 7:42 AM GMT
ऑटो पलटी: युवक की दर्दनाक मौत, 6 सवारी घायल
x
सड़क हादसा

झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर नरायणगढ़ के पास गुरुवार अहले सुबह ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि छह लोग घायल हुए हैं। ऑटो चालक पाकुड़िया से महेशपुर के रास्ते सवारी लेकर कोटालपोखर जा रहा था। इसी दौरान महेशपुर थाना क्षेत्र के नरायण गढ़ के पास ऑटो का संतुलन अचानक बिगड़ गया और ऑटो पलट गया।

इस घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायल साहिबगंज जिला के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद सभी को कोटालपोखर ले जाया गया था। जहां एक गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान बिष्णु यादव गांव कोटालपोखर साहेबगंज निवासी के रूप में किया गया है। पुलिस को शव काे पोस्टमार्टम के लि‍ए भेज दि‍या है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Next Story