
x
Delhi दिल्ली: पुलिस ने राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना बुराड़ी की टीम ने इस गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक बाइक के कटे-फटे पुर्जे बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से मोटर वाहन चोरी के कुल 7 मामलों का खुलासा हुआ है। यह मामला 28 मार्च को दर्ज एक ई-एफआईआर से जुड़ा है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार (32), जो हरित विहार, बुराड़ी में किराए पर रहते हैं, ने बताया कि 26/27 मार्च की रात उन्होंने अपनी बजाज ड्यूक मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, जो अगली सुबह चोरी हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी पूजा यादव कर रही थीं। टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, गुप्त सूचनाओं को सक्रिय किया और लगातार निगरानी रखी। 1 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और मौके पर पहुंचे दो युवक, शहजाद (22) और साहिल (19), को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 5-6 वर्षों से वाहन चोरी की वारदातों में शामिल थे। गिरोह का सरगना शहजाद है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर हाई-एंड स्पोर्ट्स बाइकों को निशाना बनाता था। ये लोग मास्टर-की की मदद से बाइक चोरी करते थे और फिर उन्हें गाजियाबाद के शहीद नगर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ा कर देते थे। इसके बाद चोरी की बाइक को गाजियाबाद निवासी एक रिसीवर को 20-25 हजार रुपए में बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 5 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। शहजाद (22) एक स्कूल ड्रॉपआउट है, जो नशे का आदी है तथा पहले भी चार वाहन चोरी के मामलों में शामिल रहा है। वहीं, साहिल (19) भी स्कूल ड्रॉपआउट है और नशे तथा शराब का आदी है। गिरोह के अन्य सदस्य और चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई से बुराड़ी, तिमारपुर, आनंद विहार, पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया और पहाड़गंज समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 7 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
Tagsदिल्ली पुलिसऑटो लिफ्टर गैंगबाइक चोरीबुराड़ी थानाआईपीएस पूजा यादवदिल्ली क्राइमवाहन चोरीपुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





