भारत

ऑटो एक्सपो 2023: टोयोटा पवेलियन में शॉर्ट सर्किट, निकली आग की लपटें, VIDEO

jantaserishta.com
14 Jan 2023 11:22 AM IST
ऑटो एक्सपो 2023: टोयोटा पवेलियन में शॉर्ट सर्किट, निकली आग की लपटें, VIDEO
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो 2023 में एक से एक शानदार और लग्जरी गाड़ियां जनता के सामने प्रदर्शित की जा रही है। इसी बीच एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक ऑटो एक्सपो के टोयोटा के पवेलियन में सीलिंग के ऊपर शॉर्ट सर्किट हो गया, इसके चलते आग की तेज लपटें दिखाई देने लगी। आनन-फानन आग बुझाई गई। इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ। ऑटो एक्सपो में हॉल नंबर 9 में टोयोटा के पवेलियन में शॉर्ट
सर्किट
से शुक्रवार दोपहर आग लग गई। वहां मौजूद सुरक्षा व दमकल कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया आग बुझाने में यदि जरा सी लापरवाही हो जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बिजली के तार में ऊपर की तरफ शॉर्ट सर्किट से मामूली आग लग गई थी जिससे तुरंत काबू पा लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story