भारत

ऑटो चालकों का अनोखा प्रदर्शन, अंडरवियर लेकर सड़कों पर उतरे

jantaserishta.com
9 Jun 2026 3:10 PM IST
ऑटो चालकों का अनोखा प्रदर्शन, अंडरवियर लेकर सड़कों पर उतरे
x
जानें पूरा मामला.
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑटो चालकों ने अपनी आर्थिक परेशानियों को अनोखे अंदाज में सामने रखते हुए फटी चड्ढी दिखाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. बढ़ती महंगाई, डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से ड्राइवरों ने सरकार से ऑटो किराए में बढ़ोतरी की मांग की है.
नवीन छावनी पठार, रायसेन रोड स्थित शनि मंदिर के पास आयोजित धरना-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. प्रदर्शन में ऑटो संगठन के अध्यक्ष गोल्डन संजू अहिरवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ऑटो चालक शामिल हुए. संगठन से जुड़े पुषेन्द्र अहिरवार, विशाल और राजेश ने भी चालकों की समस्याओं को उठाया.
प्रदर्शन के दौरान ऑटो चालकों ने फटी चड्ढी दिखाकर अपनी आर्थिक स्थिति का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि ऑटो की किस्त, फ्यूल खर्च, गाड़ी का रखरखाव और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते-निभाते उनकी आर्थिक हालत खराब हो चुकी है. चालकों ने कहा, 'किस्त भरते-भरते चड्ढी फट गई है. इतनी महंगाई में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है.'
ऑटो संगठन के अध्यक्ष गोल्डन संजू अहिरवार ने कहा कि फ्यूल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन ऑटो किराए में लंबे समय से कोई संशोधन नहीं किया गया. इससे हजारों ऑटो चालकों की आय प्रभावित हो रही है. उन्होंने सरकार से मांग की कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऑटो किराए का पुनर्निर्धारण किया जाए ताकि चालक समय पर वाहन की किस्त जमा कर सकें और अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर सकें.
पुषेन्द्र अहिरवार, विशाल और राजेश ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर मेहनतकश वर्ग पर पड़ रहा है. ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों के कारण रोजाना की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है, जिससे बचत करना तो दूर, परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बन गया है.
प्रदर्शन के दौरान चालकों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें प्रशासन और सरकार तक पहुंचाईं तथा उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द ही ऑटो किराए में उचित संशोधन किया जाएगा. उनका कहना है कि यदि किराया बढ़ाया जाता है तो इससे हजारों ऑटो चालकों और उनके परिवारों को राहत मिलेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story