भारत

कैमरे में रिकॉर्ड हुआ ऑटो ड्राइवर का कारनामा, कपल को लगाया चूना

jantaserishta.com
13 Sept 2023 10:26 AM IST
कैमरे में रिकॉर्ड हुआ ऑटो ड्राइवर का कारनामा, कपल को लगाया चूना
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: देश और दुनिया में ठगों और हाथ की सफाई से लूट करने वालों की कमी नहीं है. इसी तरह हाल में जब एक बांग्लादेशी ब्लॉगर कपल भारत आया और बेंगलुरु घूमने पहुंचा तो उनके साथ जो हुआ वह बहुत अजीब था.
उनके साथ जो हुआ वह अगर कैमरे में कैद न होता तो उस ठगी को साबित करना और उसपर भरोसा करना लगभग असंभव हो जाता. घटना के वायरल हुए वीडियो में दिखता है कि कपल व्लॉगिंग के लिए बेंगलुरु पहुंचा है और वह पूरे रास्ते कैमरे को ऑन रखता है. बेंगलुरु में एक ऑटो से उतरते हुए भी उनका कैमरा ऑन है लेकिन शायद ऑटो ड्राइवर को इसकी भनक भी नहीं है. वीडियो में दिखता है कि कपल ऑटो वाले को 500 का नोट देता है और चेंज पैसे का इंतजार करता है. ऑटो वाला ध्यान भटकाने के लिए लगातार उनसे बातचीत कर रहा है और इस दौरान वह बड़ी ही सफाई से 500 का नोट अपनी बाजू में छुपा लेता है और 100 का नोट हाथ में लेकर ऐसे दिखाता है जैसे सवारी ने 100 रुपये का नोट ही दिया था. कपल में से आदमी पूछता है- ओह कितना दिया मैंने? ऑटो वाला 100 का नोट दिखाता है तो वह 100 का नोट वापस लेकर फिर 500 का नोट देता है.
कुल मिलाकर ऑटो वाला बड़ी चालाकी से कपल से दोगुने पैसे वसूल लेता है. कपल ने बाद में वीडियो देखा तो उन्हें खुद के साथ हुई ठगी की एहसास हुआ. उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो सदाशिवनगर ट्रैफिक पुलिस ने इसका संज्ञान लिया. पुलिस ने ऑटो वाले की पहचान कर उसे पकड़ लिया है और उसपर कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story