भारत

महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, ऑटो चालक मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

jantaserishta.com
24 Aug 2024 10:23 AM IST
महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, ऑटो चालक मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार
x
सुनसान जगह ले गया.
नोएडा: नोएडा पुलिस ने बीती देर रात मुठभेड़ में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। ऑटो चालक पर आरोप है कि महिला सवारी को अपनी ऑटो में बिठाकर उन्हें सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास करता था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना फेस 2 नोएडा पुलिस ने महिला सवारी को ऑटो में बैठा कर सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक आटो, 1 तमंचा .315 बोर, नाल में फंसा 1 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया है कि थाना फेस 2 नोएडा पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुलेसरा की तरफ से आ रहे ऑटो को रुकने का इशारा किया गया जो नहीं रुका। उसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक का पीछा किया। ऑटो चालक मेन रोड से फूल मंडी सर्विस रोड से भागने लगा। आगे मोड़ पर ऑटो पुलिया से टकराकर रुक गया। तभी ऑटो चालक ने बाहर आकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा।
पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया और जवाबी कार्यवाही कर दी। जिसमें बदमाश कुलदीप उर्फ सोनू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अभियुक्त कुलदीप उर्फ सोनू ने महिला सवारी को ऑटो में बैठा कर सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया था।कुलदीप उर्फ सोनू कन्नौज का रहने वाला है और अभी फिलहाल वह सुतियाना थाना इकोटेक तृतीय में रह रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story