भारत

ऑटो ड्राइवर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लाखों के गहनों से भरा बैग वापस लौटाया, पूरी खबर पढ़कर आप भी करेंगे सलाम

jantaserishta.com
31 Jan 2021 12:52 PM IST
ऑटो ड्राइवर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लाखों के गहनों से भरा बैग वापस लौटाया, पूरी खबर पढ़कर आप भी करेंगे सलाम
x
पुलिस ने रूट्स से फुटेज देखे और ऑटो रिक्शा का पता लगाने में कामयाब रही.

चेन्नईः चेन्नई के एक ऑटो ड्राइवर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए लोगों का दिल जीत लिया. ऑटो ड्राइवर सरवन कुमार ने यात्री का एक बैग वापस लौटाया जिसमें 20 लाख रुपये की ज्वैलरी थी. उसकी ईमानदारी के लिए चेन्नई पुलिस ने उसे सम्मानित किया है.

दरअसल पॉल ब्राइट नाम का एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के बाद फिर ऑटो में जा रहे थे. उनके पास कई बैग थे जिनमें एक बैग ज्वैलरी से भरा था. पॉल यात्रा के दौरान फोन पर बात करने में लगे हुए था और ऑटो से उतरने के दौरान ज्वैलरी से भरे बैग को वहीं छोड़ दिया. कुमार ने बाद में पीछे की सीट पर पड़े बैग को देखा, लेकिन वह यह नहीं समझ पाया कि इसे मालिक को कैसे लौटाया जाए.
इसी बीच पॉल ब्राइट को बैग गायब होने का ध्यान आया और वह घबरा गया. पॉल ने क्रोमपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रूट्स से फुटेज देखे और ऑटो रिक्शा का पता लगाने में कामयाब रही. पुलिस के ऑटो मालिक के पास जा जाने से पहले ही कुमार ज्वैलरी का बैग लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया.
पुलिस ने सरवन कुमार को एक गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और ईमानदारी के लिए उनकी सराहना की. इस घटना की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तो लोग कुमार की ईमानदारी की तारीफ करने लगे और उसके कार्य को मानवता में विश्वास बनाए रखने वाला बताया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story