भारत

ऑटो ड्राइवर ने कॉलेज की छात्रा से की छेड़छाड़, हाथ पकड़ा, विरोध किया तो...

jantaserishta.com
15 Oct 2022 9:48 AM IST
ऑटो ड्राइवर ने कॉलेज की छात्रा से की छेड़छाड़, हाथ पकड़ा, विरोध किया तो...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें लाइव वीडियो।
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार की सुबह एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने कॉलेज की स्टूडेंड से सरेराह छेड़छाड़ की. लड़की को जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश भी की गई. यही नहीं, लड़की खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष करती रही और ड्राइवर उसे चलते ऑटो में करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
यह घटना शुक्रवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट की है. पीड़िता कॉलेज की छात्रा है और वह कॉलेज जा रही थी तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उससे छेड़खानी की.


वरिष्ठ निरीक्षक जयराज राणावारे के अनुसार, रास्ते में खड़े ऑटो ड्राइवर ने उस पर गंदे कमेंट्स किए. जब लड़की ने आपत्ति जताई तो आरोपी उसका हाथ पकड़कर ऑटो में खींचने की कोशिश करने लगा.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो ड्राइवर लड़की का हाथ पकड़ कर खींचता नजर आ रहा है. जब वहखुद को छुड़ाने की कोशिश करती है तो ड्राइवर अपने तिपहिया वाहन को चला देता है.
सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के मुताबिक, लड़की को ऑटो के साथ करीब 500 मीटर तक घसीटा गया. इसके बाद वह गिर पड़ी और आरोपी मौके से फरार हो गया.
वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा कि इस मामले में ऑटो चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऑटो ड्राइवर अभी भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story