भारत

ऑटो ड्राइवर ने बुजुर्ग महिला को बनाया हवस का शिकार, घर छोड़ने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया

jantaserishta.com
23 March 2024 2:55 AM GMT
ऑटो ड्राइवर ने बुजुर्ग महिला को बनाया हवस का शिकार, घर छोड़ने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में फिर एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक ऑटो ड्राइवर ने घर छोड़ने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला 19 मार्च का बताया जा रहा है। महिला शुक्रवार उज्जैन शहर के महाकाल थाना पहुंची और ऑटो ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी एक ऑटो ड्राइवर ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर लहूलुहान हालत में छोड़ दिया था। उस घटना की चर्चा पूरे देश भर में हुई थी।
उज्जैन शहर में एक ऑटो ड्राइवर ने एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले एक नाबालिग बच्ची के साथ ऑटो ड्राइवर ने दुष्कर्म कर लहूलुहान कर छोड़ दिया था। यह मामला पूरे देश भर में चर्चा का विषय बना था। इस बार एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ऑटो चालक ने निशाना बनाया है। ऑटो ड्राइवर ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि उज्जैन के बेगमबाग में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला महाकाल थाना क्षेत्र में रहती है। उसने पुलिस ने बताया कि पति बीमार रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। इसलिए वह लोगों के घरों में झाडू पोछा लगाने का काम करती है। 19 मार्च की रात 9.30 बजे काम निपटाकर महिला अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में ऑटो चालक सलमान ने महिला को घर छोड़ने के लिए कहा और बताया कि में आपको जानता हूं, बैठ जाओ।
वृद्ध महिला ऑटो चालक की बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। बदमाश महिला को घर न ले जाते हुए हरि फाटक ब्रिज होते हुए जीवनखेड़ी की तरफ सुनसान इलाके में ले गया। यहां ऑटो चालक ने वृद्धा से दुष्कर्म किया और बाद में उसे रास्ते में छोड़कर भाग गया। महिला ने शुक्रवार को महाकाल थाने पहुंचकर आरोपी ऑटो चालक सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है।
इस मामले पर जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत राठौड़ ने बताया कि महाकाल थाने पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ऑटो चालक के खिलाफ फिर दर्ज कराई है। मामले में आरोपी को सघनता से तलाश किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story