भारत

ऑटो चालक ने 10 साल की बच्ची को अपहरण कर किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Rani Sahu
30 Dec 2021 11:12 AM GMT
ऑटो चालक ने 10 साल की बच्ची को अपहरण कर किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
x
कलंबोली पुलिस ने 23 वर्षीय ऑटो चालक को 10 साल की बच्ची के अपहरण और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है

कलंबोली पुलिस ने 23 वर्षीय ऑटो चालक को 10 साल की बच्ची के अपहरण और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लड़की को कलंबोली स्थित उसके घर से चिकन खिलाने का झांसा देकर अगवा किया गया था और फिर खारघर में एक कार के अंदर उसका यौन शोषण करने के बाद उसे छोड़ दिया।

मेले से किया किडनैप
प्रकाश चंद्रभूषण बिसुकर्मा (23) के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी ने पीड़िता और उसके दो भाइयों को उनके घर के पास कलंबोली में एक मेले में घूमते हुए पाया था। आरोपी ने तीनों को चिकन खिलाने का वादा किया और अपने ऑटो रिक्शा में बैठने को कहा। जोन II पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल ने बताया, "खारघर में आरोपी ने अपना ऑटो रोका और फिर उन्हें एक कार में ले गया और थोड़ा आगे जाकर लड़कों को नीचे उतरने को कहा और लड़की को खारघर के सेक्टर 3 में एक गैरेज के पास ले गया और कार में ही उसका यौन शोषण किया।"
गैरेज के पास के लोगों ने की आरोपी की पहचान
इस बीच दोनों लड़के घर वापस पहुंचने में कामयाब रहे और उन्होंने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया। माता-पिता कलंबोली पुलिस स्टेशन पहुंचे और लड़की के अपहरण की सूचना दी। यौन शोषण के बाद छोड़ी गई बच्ची को एक अन्य ऑटो चालक ने पाया, जो उसे खारघर थाने ले गया। पाटिल ने कहा, "खारघर पुलिस ने कलंबोली पुलिस के साथ संपर्क किया और बच्ची को सौंप दिया। बच्ची ने फिर बताया कि उसके साथ क्या हुआ था और जिस स्थान पर लड़की मिली थी, पुलिस ने वहां जांच शुरू की। इसके बाद गैरेज के पास के लोगों ने आरोपी की पहचान की और बाद में उसने गिरफ्तार किया गया था।"
खारघर और कलंबोली इलाके में ऑटो चलाने वाले और किराए पर चलाने के लिए कार रखने वाले आरोपी को मंगलवार की तड़के गिरफ्तार किया गया। घटना उसकी कार के अंदर ही हुई थी। आरोपी को आईपीसी की धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत गिरफ्तार किया गया।


Next Story