भारत

कंझावला जैसी घटना: ऑटो चालक ने युवक को 1.5 किमी तक घसीटा, अब पैर काटने की आई नौबत..

jantaserishta.com
19 Jan 2023 10:47 AM IST
कंझावला जैसी घटना: ऑटो चालक ने युवक को 1.5 किमी तक घसीटा, अब पैर काटने की आई नौबत..
x

सांकेतिक तस्वीर

पीड़ित की हालत गंभीर है...
पटना (आईएएनएस)| दिल्ली की भयानक टक्कर और घसीटने जैसी घटना बिहार के सहरसा जिले से सामने आई है, जहां एक ऑटो चालक ने टक्कर के बाद मंगलवार की रात बाइक सवार को डेढ़ किमी तक घसीटा। पीड़ित की हालत गंभीर है और सदर अस्पताल, सहरसा के डॉक्टरों ने कहा कि उसका दाहिना पैर बुरी तरह से जख्मी है और उसकी जान बचाने के लिए इसे काटना पड़ सकता है।
पीड़ित की पहचान सहरसा शहर के 25 वर्षीय कोमल किशोर सिंह के रूप में हुई है। वह मंगलवार को नवहट्टा थाना अंतर्गत अपने पैतृक गांव हेमपुर जा रहा था, तभी अगवानपुर-सहरसा मार्ग पर बिहरा ब्रह्म स्थान पर एक ऑटो से उनकी टक्कर हो गई।
दुर्घटना के बाद, सिंह का पैर ऑटो में फंस गया और उसका ड्राइवर उसे डेढ़ किमी तक घसीटता हुआ ले गया। स्थानीय ग्रामीणों ने ऑटो का पीछा किया, लेकिन आरोपी को पकड़ने में नाकाम रहे। अंतत: चालक ने गाड़ी को रोका और पीड़िता को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया।
सदर अस्पताल के डॉक्टर शिवम कुमार ने कहा, पीड़ित की हालत गंभीर है। उसका दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story