भारत
ऑटो वाला गिरफ्तार, मार्केट में खुलेआम करने लगा मास्टरबेशन
jantaserishta.com
22 Sept 2024 8:13 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
नई दिल्ली: दिल्ली में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां की प्रसिद्ध बंगाली मार्केट में एक ऑटो वाला सबके सामने मास्टरबेशन करने लगा। इस दौरान किसी ने ऑटो वाले की घिनौनी करतूत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने ऑटो के नंबर के आधार पर उसको ट्रेस किया और गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि उसके खिलाफ पहले से ही अपराधिक मामले दर्ज हैं। ऑटो वाले को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बंगाली मार्केट के पास 40 वर्षीय एक व्यक्ति सबके सामने अपने ऑटो रिक्शा के अंदर कथित तौर पर हस्तमैथुन कर रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद का निवासी है और उसका नाम नजाकत है।
पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि एक राहगीर ने शुक्रवार सुबह हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ पहले से ही उत्तर-पूर्वी दिल्ली में छोटी-मोटी चोरी के दो मामले दर्ज हैं।
दक्षिणी दिल्ली के केएम पुर निवासी सुभाष ने पुलिस को बताया कि सिकंदरा लेन में सड़क किनारे खड़े अपने वाहन के अंदर ऑटो चालक हस्तमैथुन कर रहा था। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि घटना के समय वहां काफी लोग मौजूद थे।
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुभाष ने अपने फोन पर घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ पुलिस को सौंप दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह साढ़े नौ बजे हुई। सुभाष की शिकायत के आधार पर एक टीम गठित की गई है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
Tagsदिल्लीदिल्ली पुलिसबंगाली मार्केटऑटो वालामास्टरबेशनDelhiDelhi PoliceBengali MarketAuto WalaMasturbation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





