भारत
वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में ऑटो चालक गिरफ्तार
jantaserishta.com
19 Dec 2022 4:00 PM IST

x
वाराणसी (आईएएनएस)| वाराणसी में एक ऑटोरिक्शा चालक को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के असफल प्रयास के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) आरती सिंह ने कहा कि घटना के बाद पूरे दौलतपुर इलाके की घेराबंदी कर दी गई, जिससे आरोपी नीरज विश्वकर्मा के मौके से भागने की कोशिश नाकाम हो गई।
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता अपने घर से कुछ सौ गज की दूरी पर खाली पड़े प्लॉट पर पहुंची थी।
नशे का आदी नीरज ने लड़की को कैंडी का लालच दिया। जब लड़की वहां पहुंची तो उसने उसके साथ रेप करने की कोशिश की।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसकी मदद के लिए दौड़े तो नीरज मौके से फरार हो गया।
लड़की ने घर लौटने पर अपनी मां को नीरज की गतिविधियों के बारे में बताया जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहल्ले में कांबिंग की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





