भारत

BREAKING: ऑटो और कार के बीच हुई टक्कर, 5 लोगों की मौत

Nilmani Pal
9 July 2024 1:35 AM GMT
BREAKING: ऑटो और कार के बीच हुई टक्कर, 5 लोगों की मौत
x
3 लोग घायल

बिहार bihar news। बेगूसराय में मंगलवार की सुबह ऑटो और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत 5 people died हो गई। मरने वालों में सभी ऑटो सवार हैं। कार में बैठे 3 लोग घायल हैं। हादसे के बाद लोगों के शव ऑटो में फंस गए। हादसा NH-31 फोरलेन पर थाना क्षेत्र के बीहट रतन चौक के पास हुआ। ऑटो पर सवार सभी मृतक हाथिदह से बेगूसराय आ रहे थे। bihar

begusarai road accident फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची है। पुलिस मृतकों के पहचान की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि एक ऑटो सिमरिया की ओर से जीरोमाइल की तरफ आ रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 5.30 बजे रतन चौक के पास स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। road accident

घटना के बाद कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे और पुलिस को इसी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से 3 घायल को निजी अस्पताल भेजा गया है।

Next Story