भारत
प्रधानमंत्री अल्बनीज की सलाह मानकर ट्रेन से चंडीगढ़ पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन
jantaserishta.com
9 Sept 2026 2:16 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने चंडीगढ़ तक की यात्रा ट्रेन से की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज अक्सर कहते हैं कि भारत को समझने का यह सबसे अच्छा तरीका है। उच्चायुक्त ने बताया कि इस यात्रा काका उन्होंने भरपूर आनंद लिया।
उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट पर ट्रेन से यात्रा का एक वीडियो साझा करते हुए अपने अनुभव बताए। उच्चायुक्त ने पोस्ट में लिखा, ''मेरे प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज अक्सर कहते हैं कि भारत को सही मायनों में समझने का सबसे अच्छा तरीका इसकी ट्रेनों में सफर करना है। इसलिए चंडीगढ़ पहुंचने के लिए ट्रेन से यात्रा करना बिल्कुल उपयुक्त लगा, और मैंने इस सफर का भरपूर आनंद लिया।''
फिलिप ग्रीन ने बताया कि इस यात्रा के दौरान पंजाब और हरियाणा में उन अवसरों को तलाशने के लिए उत्साहित हूं जिससे ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिश्तों को और मजबूत बनाया जा सके। इससे पहले भी एक कार्यक्रम के दौरान उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, व्यापार और रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर अपनी राय रख चुके हैं।
उस दौरान उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ कई क्षेत्रों में गहराई से जुड़ा हुआ है, लेकिन शिक्षा विशेष रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उनके अनुसार दोनों देशों के बीच शिक्षा और कौशल विकास आपसी साझेदारी को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
उनके अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उचित लागत पर उपलब्ध कराने की काबिलियत रखती है। भारत के विकास के अगले चरण को गति देने के लिए अधिक संख्या में रोजगारपरक कौशल वाले लोगों की जरूरत होगी। ऑस्ट्रेलिया की शिक्षा व्यवस्था भारतीय छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ भविष्य के लिए आवश्यक कौशल हासिल करने का अवसर देती है।
Tagsऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीनऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्तप्रधानमंत्री अल्बनीजAustralian High Commissioner Philip GreenAustralian High CommissionerPrime Minister Albanese
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





