चाची ने लड़की की गर्म चिपटे से की पिटाई, तो चाचा पर यौन उत्पीड़न का लगा आरोप, फिर...

नई दिल्ली. दिल्ली स्थित द्वारका (Dwarka) के बिंदापुर इलाके में एक छह वर्षीय लड़की का उसके रिश्तेदार ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) किया. मामला सामने आने पर पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में रहते हैं, जबकि पीड़िता कुछ समय से दिल्ली में अपने चाचा-चाची के यहां रह रही थी. अधिकारियों ने बताया कि 13 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली की एक बच्ची घायल हुई है. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के कुछ सदस्य भी वहां पर मौजूद थे. उनकी उपस्थिति में पुलिस ने जांच शुरू की और इस दौरान खुलासा हुआ कि कहने के बावजूद लड़की के पढ़ाई नहीं करने पर चाची ने गर्म चिपटे से उसकी पिटाई की थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





