भारत

बुआ ने दो भतीजों को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद फरार

jantaserishta.com
20 March 2024 10:28 AM GMT
बुआ ने दो भतीजों को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद फरार
x
भाभी से झगड़ा होने पर आक्रोशित.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में भाभी से झगड़ा होने पर आक्रोशित महिला ने अपने भाई के दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है।
डीसीपी यमुना नगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रयागराज के थाना मेजा स्थित हरगढ़ में दो बच्चों की मौत की सूचना मिली है। घर वालों ने बताया कि इनकी बुआ जो कि अर्ध-विक्षिप्त है, उसने पटरे से मारकर अपने दो भतीजों की हत्या कर दी है। मौके से बुआ भाग गई है। एफआईआर पंजीकृत की जा रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बदायूं में 2 बच्चों की निर्मम हत्या
बदायूं में पड़ोसी के दो मासूम बच्चों की गला रेत कर हत्या करने वाले साजिद को यूपी पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही मंगलवार को मुठभेड़ में मार गिराया था। अब भी उसका भाई जावेद फरार है, जो इस हत्याकांड में शामिल था। फिलहाल पुलिस ने जावेद तक पहुंचने के लिए उसके पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया है। इस बीच साजिद की मां नाजिन का बयान सामने आया है। उसने साजिद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि वह इसी के लायक था। नाजिन ने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है कि मेरे बेटों ने क्यों इतनी खूंखार घटना को अंजाम दिया।
नाजिन ने कहा, 'हमें नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा था। उन दोनों ने सुबह का नाश्ता किया था और 7 बजे ही घर से निकल गए थे। मैं नहीं जानती कि क्या हुआ। घर में भी कोई टेंशन नहीं थी। सब कुछ सही चल रहा था।' नाजिन ने कहा कि दोनों भाई लंबे समय से बाबा कॉलोनी इलाके में दुकान चला रहे थे, जहां पीड़ित परिवार रहता था। उन्होंने कहा कि मेरे बेटों की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। हम अगर आसपास से कुछ खरीदते थे तो वह हमारे घर तक डिलिवरी कर जाते थे। नाजिन ने यह भी कहा कि मैं पीड़ित परिवार के दर्द को समझ सकती हूं। साजिद का वही अंजाम हुआ, जिसके लायक उसने काम किया था।
साजिद और जावेद की मां ने कहा, 'यदि उन दोनों ने ऐसा नहीं किया होता तो यह अंजाम भी नहीं होता। उसके साथ जो भी हुआ, सही हुआ। यदि आप अपराध करेंगे तो भुगतना ही होगा।' साजिद और जावेद की मां ने एक खुलासा करते हुए बताया कि उनकी बहू यानी साजिद की पत्नी प्रेगनेंट नहीं थी। जिसके नाम पर वह उधार पैसे मांगने पहुंचा था। उन्होंने बताया कि साजिद के दो बच्चे थे, लेकिन दोनों मर चुके थे। इस खुलासे से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद उसने तंत्र-मंत्र के चक्कर में ही बच्चों की हत्या की थी।
बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि साजिद ने दोनों भाइयों की हत्या के बाद आयुष के गले से खून निकालकर पिया था। बता दें कि मारे गए बच्चों के पिता विनोद का कहना है कि साजिद और जावेद ने 5000 रुपये की मांग उनके घर पर जाकर की थी। साजिद का कहना था कि उसकी पत्नी प्रेगनेंट है और 5000 रुपये उधार की जरूरत है। इस पर उन्होंने पत्नी से पैसे देने को कहा था और वह दे भी दिए गए। फिर भी उन लोगों ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। यह समझ से परे है।
विनोद ने कहा कि हमें खुशी है कि साजिद को उसके कर्मों की सजा मिल गई है। जावेद को भी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन उसके एनकाउंटर की बजाय उसे पकड़ा जाए। यदि वह भी एनकाउंटर में मारा गया तो फिर कैसे खुलासा हो सकेगा कि उनका क्या मकसद था।
Next Story