भारत

Audio Viral: 2 लोगों पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, शिक्षिका से की थी ये मांग

jantaserishta.com
22 Jan 2021 10:06 AM IST
Audio Viral: 2 लोगों पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, शिक्षिका से की थी ये मांग
x
गिरफ्तारी के डर से फिलहाल दोनों फरार बताए जा रहे हैं.

पटना: कैमूर जिले में एक शिक्षिका से सर्व शिक्षा अभियान के सहायक साधन सेवी को घुस मांगना महंगा पड़ गया. इस मामले में कैमूर डीएम ने सर्व शिक्षा अभियान के सहायक साधन सेवी सत्येंद्र कुमार और लेखापाल विजय कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया है.

डीएम के सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश जारी करने के बाद सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ के आदेश पर भभुआ थाने में लेखापाल और सहायक साधन सेवी पर घूस मांगने के मामले में दोषी मानते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गिरफ्तारी के डर से फिलहाल दोनों फरार बताए जा रहे हैं.
दरअसल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दुर्गावती की तत्कालीन वार्डन टिंकू सविता कुमारी का वार्डन पद पर रहते हुए एक लाख साठ हजार रुपये का बकाया बिल और 28 माह का मानदेय भुगतान के एवज में सर्व शिक्षा अभियान के सहायक साधन सेवी द्वारा फोन पर लेखा पाल विजय कुमार को मैनेज कर बकाया एक लाख साठ हजार रुपये का भुगतान कराने और 28 माह का मानदेय का भुगतान कराने के एवज में एक लाख रुपये का घूस मांगते ऑडियो वायरल हुआ था. जहां टिंकू सविता कुमारी ने डीएम को घुस मांगने का ऑडियो क्लिप और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी.
डीएम ने डीडीसी के अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम का गठन किया जिसमें दोनों के आरोप सही साबित हुए और डीडीसी ने डीएम को जांच रिपोर्ट सौंपी. जिसके बाद डीएम के आदेश पर सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ रोहित चौरसिया द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के लेखापाल और सहायक साधन सेवी पर भभुआ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
कैमूर जिला अधिकारी नवलदीप शुक्ला ने इस बाबत बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दुर्गावती के तत्कालीन वार्डन द्वारा एक ऑडियो क्लिप देकर घूस मांगने की शिकायत की गई थी जहां डीडीसी की अध्यक्षता में जांच की दो सदस्यीय टीम बनाई गयी थी जिसमें दोनों को दोषी पाया गया. सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. कानूनी कार्रवाई हो रही है साथ ही विभागीय कार्रवाई भी होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story