भारत

मौत LIVE VIDEO: हिट एंड रन केस में ऑडी कार बरामद, चालक की गिरफ्तारी की कोशिश तेज

jantaserishta.com
28 May 2024 5:43 PM IST
मौत LIVE VIDEO: हिट एंड रन केस में ऑडी कार बरामद, चालक की गिरफ्तारी की कोशिश तेज
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-53 में हुए हिट एंड रन केस में पुलिस ने दिल्ली की एक पार्किंग से ऑडी कार बरामद की है। इसके लिए अभी तक पुलिस 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाल चुकी थी और पुलिस की 7 टीमें भी लगातार जांच में जुटी थी।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही चालक कार को पार्किंग में खड़ा कर फरार हो गया। चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में डीसीपी विद्यासागर मिश्र ने बताया है कि पुलिस की सात टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जगह-जगह तलाश की जा रही है। अब तक आसपास के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा चुका है। जिसके बाद पुलिस टीम को ऑडी कार बरामद करने में सफलता हाथ लगी है।
कार को ढूंढ निकालने में पुलिस को 48 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। इसके बाद अब चालक की तलाश की जा रही है और पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नोएडा के सेक्टर 24 थाना इलाके में रविवार सुबह घर से दूध लेने जा रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ऑडी कार चालक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग हवा में लहराते हुए कई फीट दूर जाकर गिर गए थे। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
इस घटना के बाद मृतक के बेटे ने अज्ञात चालक के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में शिकायत की। पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार साह ने बताया कि वर्तमान में वह परिवार के साथ सेक्टर-53 में रहते हैं। प्रदीप के पिता जनक देव रोजाना की तरह रविवार सुबह 5.30 बजे टहलने निकले थे। वह टहलने के बाद अक्सर दूध लेकर घर आते थे। जब वह कंचनजंगा मार्केट स्थित मदर डेयरी से दूध लेकर काफी देर तक नहीं लौटे तो प्रदीप ने उन्हें तलाशना शुरू किया। इसी दौरान प्रदीप ने देखा कि उसके पिता कंचनजंगा मार्केट में ही सड़क के किनारे लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story