भारत

दु:साहस: एक ही रात में तीन ATM को काटकर चोरों ने उड़ाए 45 लाख रुपये, मामले में ताजा जानकारी आई

jantaserishta.com
21 Feb 2022 2:46 PM IST
दु:साहस: एक ही रात में तीन ATM को काटकर चोरों ने उड़ाए 45 लाख रुपये, मामले में ताजा जानकारी आई
x

DEMO PIC

सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में तीन-तीन अलग-अलग एटीएम तोड़कर 43.68 लाख रुपए चोरी कर लिए गए। रविवार रात हुई इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते रविवार की देर रात चोरों की गैंग ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बैंक के एटीएम तोड़ डाले। बदमाशों ने करीब 43.68 लाख रुपए की चोरी की है। चोरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो और एक एटीएम सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया को निशाना बनाया। पुलिस ने आज बताया कि इन तीनों घटनाओं के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र के रविनगर के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन को चोरों ने गैस कटर से काट कर करीब 17 लाख उड़ा दिए। इसके बाद चोरों ने उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र के सेवा नगर के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को निशाना बनाया। यहां से से करीब 13 लाख रुपए चोरी किए गए। डीडी नगर पुलिस चौकी के पास एटीएम तोड़कर वहां से 13 लाख 68 हजार रुपए चोरी कर लिए गए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story