भारत

पाकिस्तानी नागरिकों का दुस्साहस, BSF के जवानों ने पाक नागरिक समेत 3 नाव पकड़ीं

jantaserishta.com
31 Jan 2022 9:25 PM IST
पाकिस्तानी नागरिकों का दुस्साहस, BSF के जवानों ने पाक नागरिक समेत 3 नाव पकड़ीं
x
पढ़े पूरी खबर

गुजरात में एक बार फिर से पाकिस्तानी नागरिकों ने दुस्साहस किया है. बता दें कि कच्छ के क्रीक बॉर्डर में 3 पाकिस्तानी नाव समेत एक पाकिस्तानी फिशरमैन पकड़ा गया है. जानकारी के मुताबिक BSF की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी नाव देखी. जवानों ने तत्काल प्रभाव से नाव को अपने कब्जे में ले लिया.

BSF के जवानों की ओर से की गई इस कार्रवाई में जहां एक पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया है, वहीं बाकी मछुआरे नाव छोड़कर भाग गए. BSF ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है
बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तानी नाव और मछुआरे पकड़े गए हों. हाल में पाकिस्तान के कराची से लाई जा रही 400 करोड़ रुपये की ड्रग को हाल ही में एटीएस की टीम ने गुजरात में पकड़ा था. पाकिस्तान बोट (Boat) में कराची के बड़े ड्रग माफिया हाजी हसन का बेटा साजिद सवार था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story