भारत

मची होड़: वीआईपी नंबरों की नीलामी, इतने लाख रुपए में बिका 0007 नंबर

jantaserishta.com
17 March 2022 9:35 AM IST
मची होड़: वीआईपी नंबरों की नीलामी, इतने लाख रुपए में बिका 0007 नंबर
x
गाड़ियों और मोबाइल सिम में वीआईपी (VIP) नंबरों का क्रेज हमेशा रहता है.

नोएडा: गाड़ियों और मोबाइल सिम में वीआईपी (VIP) नंबरों का क्रेज हमेशा रहता है. और इसके लिए लोग मुंहमांगी कीमत चुकाने को भी तैयार हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी देखने को मिला. यहां एक वीआईपी (VIP) नंबर की नीलामी पूरे 4.68 रुपए में हुई. साढ़े चार लाख रुपए से भी ज्यादा कीमत में बिकने वाला वाला VIP नंबर यूपी 16 सीरीज का है. नोएडा का UP16 डीडी 0001 नंबर 4 लाख 68 हजार रुपए में बिका है. इस नंबर को हासिल करने के लिए कई लोगों ने बोली लगाई, लेकिन आखिर में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले शख्स को नंबर दे दिया गया.

बता दें कि नोएडा में यूपी 16 डीडी के वीआईपी नंबरों की नीलामी की जा रही है. इन्हें खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है. लोग लाखों रुपए खर्च कर इन्हें खरीद रहे हैं. इस नंबरों में 0001 से लेकर 0009 की सीरीज शामिल की गई है. बुधवार को 0007 नंबर की भी नीलामी हुई. इसे खरीदने वाले ने 1.23 लाख रुपए की कीमत चुकाई. इसी तरह यूपी 16 डीडी 0009 की बोली 1.95 लाख रुपए में लगी.
बता दें कि आरटीओ के नियमों के मुताबिक इस तरह के नंबरों को खरीदने के लिए अलग से व्यवस्था की जा सकती है. वीआईपी नंबर खरीदने का इच्छुक व्यक्ति www.parivahan.in में जाकर नीलामी में हिस्सा ले सकता है. यह स्कीम पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर शुरू की गई है, जिसमें वीआईपी नंबरों की बुकिंग की जाती है और नीलामी होती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story