भारत

उम्मीदवार ने जूते-चप्पलों का हार पहनकर किया नामांकन, दिया ये संदेश

jantaserishta.com
20 April 2024 10:49 AM IST
उम्मीदवार ने जूते-चप्पलों का हार पहनकर किया नामांकन, दिया ये संदेश
x
देखें वीडियो.
वडोदरा: लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दल और उम्मीदवार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच वडोदरा से एक उम्मीदवार का अनोखा अंदाज सामने आया। दरअसल, एक उम्मीदवार जूते-चप्पलों का हार पहनकर नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता अतुल गामेची ने अनोखे अंदाज में अपनी उम्मीदवारी दाखिल की। अतुल गामेची ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकारी दफ्तर की भागदौड़ में आम आदमी के जूते घिस जाते हैं। अगर हम चुनाव जीतेंगे तो नागरिकों को सरकारी दफ्तरों का दबाव झेलना नहीं पड़ेगा। अहमदाबाद और सूरत के बीच आने वाले वडोदरा का विकास दम घुटने जैसा है। हम चुनाव जीतेंगे और वडोदरा की आवाज दिल्ली तक लाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story