भारत

सावधान! खाली हो सकता है आपका खाता, बस एक कॉल से

jantaserishta.com
7 Oct 2023 10:48 AM IST
सावधान! खाली हो सकता है आपका खाता, बस एक कॉल से
x
ठग की करतूत हैरान कर देगी.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एसटीएफ की टीम ने 'कौन बनेगा करोड़पति' सहित लॉटरी लगने और खजाना जीतने जैसे स्कीम का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक, ठग लोगों से ये कहकर पैसे लेता था कि उनका नाम कौन बनेगा करोड़पति में आ गया है, वहीं दूसरी तरफ और भी स्कीमों का हवाला देता था और फोन कॉल करके लोगों को कहता था कि आपकी लॉटरी लग गई है जिसकी रकम लेने के लिए कुछ फीस देनी होगी.
ऐसे स्कीम में नाम आने और मोटी इनाम की राशि पाने का लालच देकर लोगों से मोटी रकम फर्जी बैंक खाते में ट्रांसफर करवाकर हड़प लेता था. इसके बाद लोगों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास होता था. काफी दिनों से लखनऊ एसटीएफ को जलसाजों द्वारा ठगी करने की सूचना मिल रही थी. मुखबिर ने एसटीएफ को फोन पर कॉल करके सूचना दी कि एसटीएफ को जिस जालसाज ठग की तलाश है वो बाराबंकी के शालीमार मन्नत अपार्टमेंट में मौजूद है.
इसके बाद तुरंत एसटीएफ की टीम मुखबिर के बताए हुए पते पर बाराबंकी पहुंची और जालसाज मोहम्मद नियाज़ को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद नियाज़ ने एसटीएफ को बताया कि,वह भोले-भाले व्यक्तियों से कौन बनेगा करोड़पति में नाम आने और लॉटरी लग जाने के साथ साथ खजाना जीतने जैसे प्रलोभन देकर फोन कॉल करता था. फिर उनसे से फर्जी बैंक खाते में रुपए डलवा लेता था.
अभियुक्त नियाज ने बताया कि जिन पैसों को वह फर्जी खातों में डलवाता था उन पैसों को उस खाते से निकालने के लिए बैंक अकाउंट खुलवाते वक्त इस्तेमाल किए फर्जी डॉक्यूमेंट पर सिम लेता था.
उसी सिम कार्ड के माध्यम से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए वह अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर लेता था. लखनऊ एसटीएफ को आरोपी के पास से 11 मोबाइल, 4 एटीएम, 12 एक्टिवेटेड सिम, 2 पासबुक, 28 व्हाटसप स्नैप शॉट मिले हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story