यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पावर ब्लॉक के कारण रेल सेवा प्रभावित, ये ट्रेनें कैंसिल

Indian Railway: पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के धनबाद रेल मंडल के धनबाद-गोमो रेलखंड के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. नीचीतपुर-तेतुलमारी स्टेशन के बीच 284/19-21 पर आर.यू.बी. का निर्माण हो रहा है. जिसके चलते 30 जनवरी, 10 फरवरी और 22 फरवरी को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक नौ घंटे के लिए ट्रैफिक एयर पावर ब्लॉक रहेगा. इसके कारण ब्लॉक अवधि में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि आरयूबी के कार्य के चलते इस रूट से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जबकि कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट करके चलाया जाएगा. वहीं, कुछ ट्रेनों को नियंत्रित कर परिचालन किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





