भारत

सावधान! पावर बैंक में निकली मिट्टी, चौंक गई देश की जनता

jantaserishta.com
20 Jun 2024 4:21 PM IST
सावधान! पावर बैंक में निकली मिट्टी, चौंक गई देश की जनता
x
ट्रेन में अक्सर तमाम तरह का सामान बेचते लोग दिख जाएंगे.
नई दिल्ली: ट्रेन में अक्सर तमाम तरह का सामान बेचते लोग दिख जाएंगे. कोई चना, पानी तो कोई ईयरफोन समेत अन्य तरह का सामान बेचता नजर आ जाता है. लेकिन इनमें से कई कुछ विक्रेता यात्रियों को बेवकूफ बनाने से भी पीछे नहीं हटते. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स यात्रियों को पावर बैंक बेचता दिख रहा है. वो इनके दाम 500 और 550 रुपये बताता है. तभी एक यात्री उसकी चोरी पकड़ लेता है. वो जिन पावरबैंक को इतना महंगा बेच रहा होता है, उनके भीतर मिट्टी भरी हुई
थी.
ट्रेन में हुई इस घटना का एक मिनट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया यूजर्स 'स्कैम 2024' कह रहे हैं. विक्रेता ट्रेन में आकर एक यात्री से पूछता है कि उसे पावर बैंक चाहिए या नहीं. इस पर यात्री पूछता है कि क्या ये असली है. इस पर विक्रेता कहता है कि हां असली है. वो कहता है कि एक साल की गारंटी है. हालांकि ये पावर बैंक फर्जी थे. विक्रेता कहता है, 'अगर ये टूटेगा तो मैं बदल दूंगा.' वो कहता है कि उसके पास 500 से 550 रुपये की रेंज में कई पावर बैंक हैं. वो फिर यात्री को 300 रुपये में पावर बैंक देने को तैयार हो जाता है. इसके बाद यात्री प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक करने को बोलता है.
इसके बाद यात्री पावर बैंक को खोलकर देखने लगता है. उसे इसमें मिट्टी भरी हुई मिलती है. इसे बेचने वाले शख्स ने नहीं सोचा था कि यात्री ऐसा करेगा. वो इसे यात्री से छीनने की कोशिश करता है. वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'पावर बैंक के अंदर मिट्टी मिली. सावधान रहें.' पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Iamsankot नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसे अभी तक 3.29 लाख व्यूज मिले हैं. जबकि 3.3 हजार लोगों ने लाइक किया है. सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मिट्टी बेच रहा है.' एक अन्य यूजर का कहना है, 'चोरी करने के अजब गजब तरीके.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story