भारत
हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले ध्यान दें! इंजीनियर की हुई मौत, एक्शन में पुलिस
jantaserishta.com
12 May 2025 8:09 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में छड़ चुके बालों को उसी रूप में पाने की ललक में एक इंजीनियर को हेयर ट्रांसप्लांट कराना भारी पड़ गया. क्योंकि हेयर ट्रांसप्लांट के चलते उसकी मौत हो गई. अब इस पूरे मामले को लेकर उसकी पत्नी ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने हेयर ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार कानपुर के पनकी पावर प्लांट में सहायक अभियंता विनीत दुबे तैनात थे. उनकी पत्नी जय दुबे का कहना है कि मेरे पति गोरखपुर के रहने वाले थे. होली पर छुट्टी के चलते मैं अपने दो बच्चों के साथ मायके गोंडा चली गई थी. इसी बीच 12 मार्च को मेरे पति ने कल्याणपुर की डॉक्टर अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था. पत्नी का कहना है डॉक्टर ने खुद ही मेरे पति से फोन पर संपर्क किया था.
हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान ही मेरे पति के चेहरे पर सूजन आ गई और उनकी हालत बिगड़ गई. जिसके बाद डॉक्टर ने उनको दूसरी जगह इलाज कराने की सलाह दी. इस पर ससुराल वालों ने उन्हें सर्वोदय नगर के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उनका इलाज किया लेकिन इंफेक्शन ज्यादा होने की वजह से 15 मार्च को उनकी मौत हो गई. उनकी मौत हेयर ट्रांसप्लान सही ढंग से न किए जाने के कारण हुई.
पत्नी जया का आरोप है मैंने जब डॉक्टर से बात की तो खुद उन्होंने अपनी गलती मान ली और कहा कि सही ढंग से हेयर ट्रांसप्लांट न किए जाने से इंफेक्शन फैल गया. पूरे मामले में कल्याणपुर के एसीपी अभिषेक पांडे का कहना है पत्नी कि शिकायत पर हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





